गैस बनने से जीभ पर सफेद दाग होता है क्या?HealthPlanet

Posted on Mon 19th Dec 2022 : 13:11

इन 5 कारणों से भी सफेद पड़ सकती है आपकी जीभ, सतर्क रहना है जरूरी

आपको याद होगा कि जब भी आप किसी बीमारी के चेक अप के लिए डॉक्टर के पास जाते हैं, तो सबसे पहले वो आपकी जीभ चैक करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि जीभ का रंग आपके स्वास्थ्य के बारे में बहुत कुछ बताता है।

खाने के स्वाद का एहसास कराने के साथ – साथ जीभ, हमारे स्वास्थ्य खराब होने के भी लक्षण दिखती है। उदाहरण के लिए आपने भी कई बार अपनी जीभ का रंग सफेद (White Tongue) देखा होगा। सफेद जीभ से आमतौर पर चिंता की कोई बात नहीं होती है। मगर कभी – कभी यह लक्षण संक्रमण (Infection) या प्रारंभिक कैंसर (Cancer) जैसी गंभीर स्थिति की चेतावनी दे सकते हैं।

इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि आप अपने अन्य लक्षणों पर नज़र रखें, और अगर कुछ हफ़्ते में सफेद परत नहीं जाती है तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
जानिए क्या होता है जीभ का सेफद पड़ना

सफेद जीभ एक ऐसा लक्षण है जहां आपकी जीभ के भाग या उसकी ऊपरी सतह पर एक मोटी परत बन जाती है। इसकी वजह से आप सांस की दुर्गंध, जीभ पर बाल और जलन का अनुभव भी कर सकते हैं। सफेद जीभ देखने में अजीब लग सकती है, लेकिन यह आमतौर पर हानिरहित और अस्थायी स्थिति होती है।

आखिर क्यों हो जाती है जीभ सफेद

मेयो क्लिनिक के अनुसार जीभ सफेद पड़ना कई बैक्टीरिया के कारण होता है। कभी-कभी इसकी वजह से सूजन भी हो सकती है, जिसके कई कारण हो सकते हैं जैसे –

खराब मौखिक स्वच्छता
मुंह सूखना
डिहाईड्रेशन
धूम्रपान या तंबाकू का उपयोग
शराब का सेवन
मुंह से सांस लेना
बुखार

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info